Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः एसीपी बीकेटी ने इटौंजा थाना का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट के उत्तरी जोन अंतर्गत इटौंजा थाना का बीकेटी एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों, कार्यालय व्यवस्था तथा कंप्यूटर कक्ष की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं एसीपी ने थाना परिसर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और जन-अनुकूल बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रिकॉर्ड में पारदर्शिता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अभिलेखों में किसी प्रकार की लापरवाहीं बर्दाश्त नहीं की जायेगी। साथ ही कंप्यूटर कक्ष में उपलब्ध तकनीकी संसाधनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसीपी ने नागरिकों से जुड़ी शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार तथा पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाने को कहा, उन्होंने कहा कि थाना पुलिस जनता की सेवा और विश्वास की पहली कड़ी है। इस मौके पर इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय यादव दरोगा सिपाही मौजूद रहें। एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह के इस औचक निरीक्षण से थाना स्तर पर अनुशासन, जवाबदेही और कार्यकुशलता को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |