Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: धर्मांन्तरण कराने का अभियुक्त गिरफ्तार


मिर्जापुर। जिले केथाना को0देहात पर आनन्द दूबे पुत्र रामेश्वर दूबे निवासी कुरकुठिया थाना को0देहात जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद अभियुक्तध्अभियुक्ता के विरूद्ध धर्म विशेष का प्रचार करने के बहाने गांव के भोले-भाले लोगों को पैसा इत्यादि का प्रलोभन व लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना को0देहात पर विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक को0देहात को अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में कार्यवाही करते हुए गुरुवार को उपनिरीक्षक शितलू राम पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना को0देहात क्षेत्रान्तर्गत लेढू चर्च के पास से अभियुक्त संजय कुमार पुत्र रामसूरत भारती निवासी पिपरी नं0-01 डोहरी थाना घोरावल जनपद सोनभद्र हालपता-चर्च लेढू थाना को०देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |