बाराबंकी: बड़ागांव के कायाकल्प की शुरुआत, इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम शुरू
December 18, 2025
मसौली/बाराबंकी।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बड़ागांव को आधुनिक एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ी पहल शुरू की गई है। सीएचसी परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाने का कार्य प्रारंभ हो गया है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।गुरुवार को विकास एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कार्य की गुणवत्ता, मानकों एवं समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. राधेश्याम गौड़ ने बताया कि इंटरलॉकिंग टाइल्स लगने से बरसात के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और मरीजों को अस्पताल परिसर में आने-जाने में सुविधा होगी। वहीं प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है, जिसमें पंचायत की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान तकनीकी सहायक अजय कुमार वर्मा एवं दिनेश कुमार ने तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। साथ ही स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी आशाराम चैधरी एवं अखिलेश पटेल भी निरीक्षण दल में शामिल रहे।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराया जाएगा, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय लोगों ने सीएचसी के कायाकल्प की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
