Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: आंगनबाड़ी केंद्रों से मजबूत होगी बच्चों की शिक्षा की नींव -डीपीओ


सिरौलीगौसपुर /बाराबंकी। पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत बाल विकास विभाग द्वारा ब्लॉक सभागार  में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) राकेश कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।बाल विकास परियोजना अधिकारी अर्चना वर्मा के नेतृत्व एवं खंड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीपीओ राकेश मिश्र ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र 3 से 5 वर्ष के बच्चों की शिक्षा की प्रथम और सबसे महत्वपूर्ण नींव होते हैं, जिसे सभी कार्यकत्रियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से मजबूत करना होगा। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रतिदिन बच्चों से प्रार्थना कराने पर विशेष बल दिया।प्रशिक्षण कार्यक्रम को खंड विकास अधिकारी संजीव गुप्ता, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय, महामंत्री अमित पांडेय, दयाशंकर शुक्ल एवं रविंद्र अवस्थी ने भी संबोधित किया और कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर समस्त सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। जानकारी दी गई कि रामनगर और सिरौलीगौसपुर क्षेत्र की कुल 100 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में रामसमुझ, रामादेवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |