Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: गुरु वंदना से छात्रा को मिली पहचान! तोहफे पाकर चेहरे पर आने लगी मुस्कान


शाहबाद। संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊंचा गांव की होनहार छात्रा प्रज्ञा को उसके द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गीत “गुरु बिन ज्ञान मिले कैसे” के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। छात्रा की इस प्रस्तुति को सामाजिक और शैक्षिक स्तर पर व्यापक सराहना मिली, जिससे विद्यालय  क्षेत्र का नाम रोशन हुआ।विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सत्येंद्र कुमार पांडेय द्वारा छात्रा प्रज्ञा को साइकिल भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शाहबाद अशोक कुमार,  खंड शिक्षा अधिकारी मिलक बबीता सिंह, एआरपी विज्ञान पृथ्वी सिंह, नोडल छडडैम् प्रभाकर गौतम तथा ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बालिका शिक्षा को सशक्त करने पर बल दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सैयद मोहम्मद रजा जैदी, शिक्षक  सौरभ पांडेय तथा मीडिया प्रभारी जफर बेग उपस्थित रहे। सभी ने छात्रा की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्कार और प्रयास अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |