शाहबाद: शाहबाद रामपुर मार्ग पर काटते समय सड़क पर गिरा पर लगा लंबा जाम फसी एंबुलेंस
December 31, 2025
शाहबाद। शाहबाद बाजपुर स्टेट हाइवे को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर किया जा रहा है। सड़क चैड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ो की कटाई का काम चल रहा है, बुधवार को शाहबाद- रामपुर रोड पर रेवड़ी मोड़ के पास एक बड़े पेड़ को काटते समय पूरा पेड़ सड़क पर आकर गिर गया और पेड़ ने पूरा रास्ता बंद कर दिया। जिसके चलते दोनों तरफ लंबा जाम लग गया, जिसमें एम्बुलेंस समेत सैकड़ों वाहन आधे घंटे तक फंसे रहे, गनीमत रही कि एम्बुलेंस में कोई मरीज नहीं था। उधर वन विभाग के दारोगा ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे पेड़ को एक बार में ही गिराया जाता है, जहां भी पेड़ सड़क पर गिरे, वहां काम करने वाले कर्मियों को रोड से पेड़ की लकड़ी को जल्दी हटाने को कहा गया है।
