Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर कार्यक्रम, वन मंत्री ने दी श्रद्धांजलि! वन मंत्री के समक्ष उठी अवैध कटान की शिकायत, जांच की मांग


बीसलपुर। ब्लॉक सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के वन मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना रहे। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

अपने संबोधन में वन मंत्री ने अटल जी के जीवन, विचारों और सरल व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों को समर्पित रहा।

ब्लॉक सभागार पहुंचने पर विधायक विवेक वर्मा ने वन मंत्री का फूलमालाओं से स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान बीसलपुर रेंजर रोहित जोशी के खिलाफ अवैध वृक्ष कटान की शिकायत भी वन मंत्री के समक्ष रखी गई। आरोप लगाया गया कि परमिशन की आड़ में हरे-भरे पेड़ों का कटान कराया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा, राकेश मिश्र अनावा, आयुष मिश्रा, शरद पाल सिंह, सुनीत सक्सेना, मनोज गुप्ता, एडवोकेट अवनीश शुक्ला, शेखर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |