शाहबाद: नाले में गिरे नंदी महाराज को सुरक्षित निकालकर पहुंचाया गौशाला
December 31, 2025
शाहबाद। विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा सेवा समिति के सदस्यों द्वारा नाले में फंसे नंदी महाराज को निकालकर गौशाला पहुंचाकर उनके जीवन की रक्षा की गई। आपको बता दें कि मंगलवार की रात किसी समय नंदी महाराज रामपुर रोड स्थित मंडी के निकट बने नाले में गिरकर फंस गए थे। इस घटना की सूचना जैसे ही विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा सेवा समिति के तहसील अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह और युवा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल को मिली तो वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नगर पंचायत की जेसीबी के सहयोग से नंदी महाराज को बाहर निकलवा कर उन्हें नगर पंचायत की गाड़ी से किरा गौशाला पहुंचाकर नंदी महाराज के जीवन की रक्षा की।
