Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः पिंक रोजगार मेला का आयोजन


अमेठी। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक, पिंक रोजगार मेला का सफल आयोजन किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य मो. असलम और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जगदीशपुर के प्रधानाचार्य अजय सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। रोजगार मेले में लगभग 323 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। मेले में 10 कंपनियों के एचआर विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया के पश्चात 268 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक कौशल विकास मृत्युन्जय तिवारी, अंजलि द्विवेदी, अनिल कुमार मिश्रा, भारत भूषण मिश्रा और सुरेन्द्र पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |