लखनऊ: जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान के विरुद्ध अभियान चलाया गया
December 05, 2025
लखनऊ। उप आबकारी आयुक्त द्वारा दिए निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षकों की गठित 4 टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा उपभोग की रोकथाम हेतु चारबाग रेलवे स्टेशन, आलमबाग बस स्टैंड, शाहनजफ रोड, गोमती ब्रिज, मीराबाई रोड, भीटौली तिराहा, पॉलीटेक्निक चैराहा, कोनेश्वर चैराहा, बालागंज चैराहा आदि स्थानों में स्थित शराब दुकानों के बाहर तथा आसपास स्थित रेस्टोरेंट्स के आसपास सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा उपभोग न करने हेतु अभियान चलाया गया। आम जनता को सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा उपभोग ना करने की चेतावनी देने के साथ ही शराब दुकानों के विक्रेताओं तथा लाइसेंसियों को भी निर्देशित किया गया कि कोई भी व्यक्ति दुकानों के आसपास खुले में शराब उपभोग करते हुए ना पाया जाए, अन्यथा की स्थितियों में नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। सार्वजनिक स्थल पर मद्यपान न किए जाने हेतु आम जनता को जागरूक किया गया तथा मद्य सेवियों को कड़ी चेतावनी दी है।
