Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: राम प्रसाद इंटर कॉलेज में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


पीलीभीत । बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत महिला कल्याण विभाग द्वारा राम प्रसाद इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों और बाल संरक्षण से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुवर्णा पांडे ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाकर की। इसके बाद जेंडर स्पेशलिस्ट जयश्री सिंह ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, गुड टचदृबैड टच की पहचान तथा बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।उन्होंने टोल-फ्री नंबर 1098, 1090, 181, 1076 की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी संकट या हिंसा की स्थिति में ये नंबर बच्चों और महिलाओं की मदद के लिए सक्रिय हैं। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और निराश्रित विधवा पेंशन योजना के बारे में भी छात्राओं को विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, दहेज निषेध, लैंगिक समानता और बाल विवाह रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया। अंत में विद्यालय स्टाफ ने बाल विवाह उन्मूलन का संकल्प लेते हुए परिसर में पौधारोपण कर कार्यक्रम का समापन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |