Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः एआरटीओ कार्यालय का किया गया औचक निरीक्षण


अमेठी। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी महेश बाबू गुप्ता ने बताया कि परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) अयोध्या आर.के. सिंह एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) अयोध्या विश्वजीत सिंह द्वारा उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय, अमेठी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने कार्यालय की उपस्थित पंजिका की जाँच की तथा विभिन्न पटल प्रभारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान पायी गई कमियों को शीघ्र सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। औचक निरीक्षण के उपरान्त दोनों अधिकारियों द्वारा जनपद अमेठी में संचालित मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों के संचालकों एवं प्रशिक्षकों की बैठक आहूत की गयी। बैठक में ई-रिक्शा वाहन स्वामियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा व्यवसायिक लाइसेंस धारकों के नवीनीकरण (रिन्यूअल) के लिए फॉर्म 05-ए निर्गत करने के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर कार्यालय में यात्रीकर अधिकारी दिनेश कुमार रावत, समस्त पटल प्रभारी तथा प्रवर्तन दल के सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |