तिलोईः घने कोहरे का असर! पेड़ से टकराईं सब्जी लदी पिकप, बाल बाल बचा चालक
December 17, 2025
तिलोई/अमेठी। गत दो दिनो से लगातार बढ़ रहे घने कोहरे का असर आम जनजीवन पर पड़ने लगा है।घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर सड़क मार्ग चलने वाले वाहनों पर पड़ रहा है जिसके कारण दुर्घटनाओं का ग्राम तेजी से बढ़ गया है।बुधवार की सुबह तड़के करीब चार बजे इन्हौना थानाक्षेत्र अंतर्गत सब्जी लदी पिकप घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई हालांकि इस हादसे में पिकप चालक बाल बाल बच गया। यह हादसा मां अहोरवा भवानी धाम रेलवे स्टेशन के निकट इन्हौना बाजारशुक्ल मार्ग मोड़ पर हुआ।जानकारी के मुताबिक पिकप वाहन कन्नौज जिले से अमेठी के जायस थानाक्षेत्र अंतर्गत बहादुरपुर सब्जी मंडी के लिए सब्जी लोडकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर इन्हौना सड़क मार्ग से निकल रही थी। जहां इन्हौना थानाक्षेत्र अंतर्गत घने कोहरे के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकप पेड़ से टकराकर पलट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मां अहोरवा भवानी रेलवे स्टेशन के पास अंधे मोड़ पर कोई यातायात सांकेतिक चिन्ह नहीं होने से आए दिन कोई न कोई दुर्घटनाएं होती रहती हैं।इसके बावजूद जिम्मेदार हर बार की तरह इसे अनदेखा कर देते हैं। स्थानीय लोगों ने दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए प्रशासन से इस मोड़ पर यातायात सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग की है।
