अमेठीः क्रिकेट के खेल में प्रशांत की सफलता अमेठी के लिए गौरव- डॉ संजय सिंह
December 17, 2025
अमेठी। जिले के संग्रामपुर ब्लॉक के गूंजीपुर गांव के रहने वाले प्रशांत वीर अब क्रिकेट के खेल की दुनिया मे एक उभरते सितारे बन चुके हैं। मंगलवार शाम को अवू धाबी में आईपीएल खिलाड़ियों की हुई नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने बाएं हाथ के स्पिनर और ऑलराउंडर खिलाड़ी 20 वर्षीय प्रशांत वीर को 14.2 करोड़ में खरीदा है। जिसके बाद प्रशांत की पहचान आईपीएल में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने इस अवसर पर प्रशांत वीर से फोन पर बात किया और उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य के शानदार करियर के लिए शुभकामनाएं दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने कहा है कि युवा क्रिकेट खिलाड़ी प्रशांत वीर की इस सफलता ने अमेठी का गौरव बढ़ाया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेठी का नाम ऊंचा किया है। प्रशांत की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने कहा है कि वह भविष्य में युवा खिलाड़ी प्रशांत की हर संभव मदद करने के लिए तैयार मिलेंगे।
