शाहगढः लापता युवक का मिला शव, मचा हडकंप
December 05, 2025
शाहगढ/अमेठी। बुधवार से लापता एक युवक का शुक्रवार को गांव के बाहर स्थित एक कुएं में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीर घर भेजा। मामला कोतवाली मुन्शीगंज के पूरे सूर्यबलि तिवारी मजरे पूरब गाँव का है जहाँ पर गाँव के कपिल देव पांडे का पुत्र विपिन उम्र तीस साल बुधवार दोपहर से घर से बाहर निकला था। शाम तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने चिंता होने लगी तत्पश्चात उन लोगों ने सभी रिश्तेदारों के यहां फोन कर उसके बारे में जानकारी प्राप्त की एवं आसपड़ोस भी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चलाद्यअगले दिन पुलिस चैकी शाहगढ़ में उसके लापता होने की तहरीर दी।शुक्रवार को परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका में गांव के सभी कुओं में कांटा डालकर तलाश करने लगे तो गाँव के बाहर एक कुएं में उसकी लाश मिली। मृतक के पिता ने बताया कि कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी उसके दो बच्चे बेटा विराट और बेटी विधि तथा पत्नी का नाम गुंजन है। थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर चीर घर भेज दिया गया है, परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
