Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः वन व पुलिस विभाग की मिलीभगत के आरोप! कुटीर उद्योग बन गया अवैध लकड़ी कटान


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत में अवैध रूप से लकड़ी कटान का कारोबार दिनों-दिन फलता-फूलता जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की कटान अब मानो कुटीर उद्योग का रूप ले चुकी है। हैरानी की बात यह है कि यह सब वन विभाग और पुलिस विभाग की लगातार मौजूदगी के बावजूद बेखौफ तरीके से चल रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई बिना विभागों की मिलीभगत के संभव ही नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि वन कर्मियों और पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से लकड़ी माफिया सक्रिय हैं, जो रात के अंधेरे में पेड़ों को काटकर स्मगलिंग कर रहे हैं। इस मामले में दोनों ही विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते नजर आते हैं, जबकि अवैध कटान लगातार जारी है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वन और पुलिस विभाग की संयुक्त जांच कर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में हो रही पेड़ों की अंधाधुंध कटाई पर रोक लग सके और पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। प्रशासनिक स्तर पर हालांकि सख्ती के कई दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों को झुठलाती नजर आती है। अब देखना यह होगा कि बढ़ते दबाव के बीच अधिकारी इस गंभीर मुद्दे पर क्या ठोस कदम उठाते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |