संग्रामपुर: भण्डारे का हुआ आयोजन
December 05, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। क्षेत्र में त्रि वर्षीय काली माई मेले की शुरुआत गुरुवार से शुरू हो गई है मेले मे आने वाले दर्शकों के लिए श्री काली जी मेला समिति द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। सुबह 7 से दोपहर 12 तक निरंतर भंडारा चल रहा है जिसमें सैकड़ो लोग प्रतिदिन गरमा गरम पूरी व सब्जी का स्वाद ले रहे हैं। भण्डारे के आयोजक राजेश गिरी ने बताया कि प्रत्येक मेले की भांति इस मेले में भी भंडारे का आयोजन श्री काली जी मेला समिति द्वारा किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ो मेला दर्शक राहगीर व दुकानदार यह प्रसाद लेते हैं। उन्होंने कहा कि काली मां की कृपा से बरसों से चली आ रही है परंपरा जीवन पर्यंत चलती रहेगी। इस कार्यक्रम में सहयोग के रूप में मेले के संरक्षक नरेंद्र गिरि, सह संरक्षक रमेश गिरि, रामजी गिरि, शिव शंकर गिरि, वीरेंद्र कुमार गिरि, ओमप्रकाश गिरि, त्रिभुवन गिरि, संतोष सिंह आदि लोगों का शारिरिक सहयोग रहा।
