संग्रामपुर: अधूरे पुल से राहगीरों को हो रही भारी असुविधा
December 31, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के अमेठी -किठावर मार्ग मालती नदी पर गोरखा पुर गौशाला के पास बना अधूरा पुल राहगीरों के लिए समस्या बन रहा है।पुल के आवागमन में समय की बर्बादी होती है साथ ही जान का खतरा बना रहता है।खासकार ठंड की कोहरे की रात में बड़ा हादसा हो सकता है। कुछ दिन पहले इसी पुल में एक मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हुआ था जिसकी शरीर की हड्डियां कई जगह से टूट गई थी। राहगीरों ने मांग की पुल का पूरा निर्माण जल्द हो जाय जिससे किसी बड़े हादसे का न्योता दे रहा पुल ठीक हो जाय और राहगीरों का रास्ता सुरक्षा यात्रा मंगलमय बने।
