संग्रामपुर: कालिकन धाम मे विश्वकर्मा समाज की बैठक सम्पन्न
December 31, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। बुधवार को विश्वकर्मा मंदिर निर्माण सामाजिक एकजुटता व सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम में शिवराम विश्वकर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता कर रहे शिवराम विश्वकर्मा ने बताया कि मंदिर निर्माण, भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा की योजना के साथ सामाजिक एकजुटता व सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए संग्रामपुर के कालिकन धाम में निर्माणाधीन भगवान विश्वकर्मा मंदिर के समक्ष बैठक की गई है। जिसमें मंदिर निर्माण के सहयोगात्मक सहयोग पर भी चर्चा की गई।इस बैठक में आशीष,राम रतन,जवाहर, हरिकेश, फूलचंद सुभाष, उमेश विश्वकर्मा सहित पूरा क्षेत्र के विश्वकर्मा समाज इस बैठक में शामिल हुए।
