Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखाना: 4 जनवरी को होगा पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का जिला स्तरीय चुनाव


मुसाफिरखाना/अमेठी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक चुनाव प्रांतीय निर्देशों के क्रम में प्रस्तावित है। प्रांतीय संघ द्वारा जनपद संघ का निर्वाचन सकुशल संपन्न कराने हेतु अमित कुमार यादव, जिला महामंत्री सुलतानपुर को चुनाव अधिकारी तथा डी.डी. सिंह चैहान, जिला अध्यक्ष सुलतानपुर को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। रविवार, 28 दिसंबर 2025 को नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हुई। इसमें जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, जिला संगठन मंत्री एवं जिला संप्रेक्षक पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए। जांच के बाद सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। इसी क्रम में विकास खंड सभागार, मुसाफिरखाना में जिला अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुनील कुमार मौर्य, जिला मंत्री पद के प्रत्याशी लक्की, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरविंद कुमार ‘वीरू’, संगठन मंत्री पद के प्रत्याशी राम तीर्थ मौर्य तथा जिला संप्रेक्षक पद के प्रत्याशी रवि वाल्मीकि ने मुसाफिरखाना ब्लॉक के सफाई कर्मचारियों से अपने पैनल के पक्ष में मतदान की अपील की। इस पर ब्लॉक के सभी सफाई कर्मचारियों ने एक स्वर में सुनील कुमार मौर्य के पैनल को समर्थन देने की घोषणा की। बताया गया कि जनपद संघ का चुनाव 4 जनवरी 2026 को संपन्न होगा। इस अवसर पर विजय कुमार, वेद प्रकाश शर्मा, अजय यादव, अकील अहमद, राजेश रजक, महेंद्र प्रताप, संगम एवं दुर्गा किशोरी सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |