Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: अब नए रूप में तैयार हो रहा अगानपुर ओवरब्रिज ,लोगों को जल्द मिलेगी राहत


बाराबंकी। तहसील रामनगर क्षेत्र के अगानपुर गांव के पास स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर महीनों से टूटी-फूटी पड़ी सड़क आखिरकार सुधरने की राह पर है। लंबे समय से जर्जर डामर सड़क पर बने खतरनाक गड्ढों ने न सिर्फ यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी थी, बल्कि रोजाना जान जोखिम में डालकर सफर करना मजबूरी बन गया था। लेकिन बीते सप्ताह हुए दिल दहला देने वाले हादसे ने आखिरकार विभाग को जागृत कर दिया।इसी ओवरब्रिज पर एक अनियंत्रित डंपर रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर जा गिरा था, जिससे पुल का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उस भयावह दृश्य ने राहगीरों के मन में डर बैठा दिया था। हादसे के बाद रेलवे विभाग हरकत में आया और गुरुवार दोपहर से ओवरब्रिज पर डामर बिछाने का काम तेज गति से शुरू करा दिया गया।रेलवे विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मनोहर कुमार ने बताया कि सड़क लंबे समय से जर्जर होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया था। कई गहरे गड्ढों के चलते वाहन चालक रोज जोखिम उठाते थे। विभाग ने मौके की नजाकत समझते हुए तुरंत बेस को मजबूत कराया और डामरीकरण का काम युद्ध स्तर पर शुरू किया है। जल्द ही यह मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और सुगम हो जाएगा।स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर कई बार शिकायतें की थीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि मीडिया में आवाज उठने और हालिया दुर्घटना के बाद ही विभाग सक्रिय हुआ है। फिर भी वे इस बात से राहत महसूस कर रहे हैं कि वर्षों पुरानी परेशानी आखिर खत्म होने की कगार पर है।फिलहाल ओवरब्रिज पर तेजी से चल रहे डामरीकरण कार्य ने लोगों के मन में उम्मीद जगा दी है। हजारों यात्रियों की रोजमर्रा की राह अब सुरक्षित और आसान होने की ओर बढ़ रही है ,और यह बदलाव उन्हें सुकून देता है कि देर ही सही, पर जरूरी काम अब पटरी पर आ गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |