Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक! थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश


बाराबंकी । पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने गुरुवार को पुलिस लाइन्स सभागार में जनपद के सभी थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने गंभीर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और जनशिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि महिला सम्बन्धी अपराधों समेत सभी गंभीर घटनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने एफआईआर के शत-प्रतिशत पंजीकरण को अनिवार्य बताया। उन्होंने संगठित गिरोह बनाकर अपराध करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए शातिर अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखने पर जोर दिया।बैठक में सभी थानों को मालखानों से संबंधित मामलों, लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों और अन्य प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गौ-तस्करी, चोरी, नकबजनी, लूट व हत्या जैसे अपराधों पर कड़ी नजर रखने और किरायेदारों व नौकरों का शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन कराने पर बल दिया गया।

भूमि विवाद के मामलों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर मौके पर जाकर निस्तारण कराने, तथा यूपी-112 की टीमों की सतर्कता और रिस्पांस टाइम में सुधार लाने के लिए भी निर्देशित किया गया। एसपी ने थानों और कार्यालयों में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार और उनकी समस्याओं का यथासंभव थाने स्तर पर ही प्राथमिकता से समाधान करने पर जोर दिया।उन्होंने थानों के अभिलेखों को अद्यावधिक रखने के भी स्पष्ट निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |