Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई का संगठन विस्तार


बाराबंकी । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की रामनगर इकाई का संगठन विस्तार गुरुवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और शिक्षक हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया गया।विस्तार बैठक में  शिवाकांत दीक्षित को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  देवेश प्रताप को ब्लॉक उपाध्यक्ष,  जफर बेग को कोषाध्यक्ष तथा  कुलदीप वर्मा को संगठन मंत्री नामित किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर ब्लॉक महामंत्री मनीष मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की कार्यशैली को और अधिक सक्रिय व गतिशील बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने अपेक्षा जताई कि नए पदाधिकारी शिक्षा एवं शिक्षक हित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और संघ को मजबूती प्रदान करेंगे।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन हित में सदैव तत्पर रहने और पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में  छविराम,  दीपक वर्मा, श्री वीरेंद्र मौर्य, श्री हितेश शुक्ल,  गिरीश गौतम,  शुजाअत अली,  कमल किशोर अवस्थी,  अभय सिंह,  किरनबाला सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |