पीलीभीत। पीआरडी के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की तैयारियां पुलिस लाइंस में शुरू हो गई हैं। परेड अभ्यास शुक्रवार से आरंभ हुआ, जिसमें प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवक उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं।जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि परेड में कुल तीन टुकड़ियां शामिल होंगी, प्रत्येक में 21 स्वयंसेवक रहेंगे। तीन टोली कमांडरों के नेतृत्व में लगभग 70 जवान अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
स्थापना दिवस का आयोजन इस वर्ष जनपद स्तर पर किया जा रहा है, जिससे कार्यक्रम की व्यापकता में वृद्धि हुई है। पीआरडी स्वयंसेवकों में भी उत्साह देखा जा रहा है। जिले में लगभग 400 स्वयंसेवक तैनात हैं, जो वर्षभर पुलिस के साथ मिलकर शांति, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करते हैं।अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष स्थापना दिवस का आयोजन भव्यता के साथ किया जाएगा। अभ्यास के दौरान जवानों को अनुशासन, परेड मूवमेंट और दलेरानापूर्ण प्रदर्शन की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।
