Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः गन्ना क्रय केंद्रों व चीनी मिल गेट का संयुक्त निरीक्षण, व्यवस्था संतोषजनक! सहायक चीनी आयुक्त बरेली व जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों से संवाद कर जानी हकीकत


पीलीभीत। नेहा त्रिवेदी, सहायक चीनी आयुक्त बरेली एवं खुशी राम भार्गव, जिला गन्ना अधिकारी द्वारा जनपद  स्थित बरखेड़ा चीनी मिल गेट तथा एल.एच. चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र गजरौला द्वितीय एवं आमडार का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य गन्ना खरीद, तौल एवं यातायात व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन करना तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने को सुनिश्चित करना रहा।निरीक्षण के दौरान सभी क्रय केंद्रों एवं मिल गेट पर लगे इलेक्ट्रॉनिक कांटे सही एवं मानक के अनुरूप पाए गए। गन्ना यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित मिली तथा वाहनों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा नहीं देखी गई। अधिकारियों ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली, जिस पर किसानों ने बताया कि गन्ना तौल एवं यातायात से संबंधित कोई समस्या नहीं है और कार्य संतोषजनक ढंग से किया जा रहा है।बरखेड़ा चीनी मिल गेट पर सातवें पक्ष के ग्यारहवें कॉलम की पर्चियों के अनुसार गन्ने की तौल की जा रही है, जो नियमानुसार पाई गई। अधिकारियों ने गन्ना खरीद प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसानों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बरखेड़ा, सचिव बीसलपुर, खांडसारी निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गन्ना किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |