Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः घने-कोहरे ने बढ़ाई सर्दी


संग्रामपुर/अमेठी।
सुबह शाम के समय पड़ रही कड़ाके की ठंड का एहसास का दायरा  जमीन से आसमान तक फैली घने कोहरे की चादर ने बढ़ा दिया। सोमवार के शाम की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। घने कोहरे के कारण मंगलवार की सुबह की दृश्यता घट गई। सड़कों पर चलने वाले वाहन हेडलाइट जलाकर सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। घने कोहरे का का प्रभाव अमेठी जिले के संग्रामपुर क्षेत्र में ज्यादा असरदार दिखाई दिया। खेत खलियान में जाने वाले किसानों सुबह नित्य कार्य करने वालों लोगों को परेशानी होने लगी यहां तक की विद्यालय जाने वाले बच्चे सरकारी कर्मचारी प्राइवेट कर्मचारी सभी को समस्याएं आने लगी। कुछ लोगों का कहना है कि अभी तो शुरुआत हुई है आगे और भी घना कोहरा हो सकता है। मंगलवार को संग्रामपुर क्षेत्र के व आसपास में सुबह 6 जितना अंधेरा रहता है उतना अंधेरा सुबह 7 तक प्रभावित रहा। जिसके कारण लोग रजाई में दुबके के रहे। कुछ लोग अलाव  आग सेंकते दिखाई दिये।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |