Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- दिव्या गंगवार


बीसलपुर। नवीन मंडी समिति में धान खरीद को लेकर किसानों की समस्याओं पर सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव एवं विधानसभा 130 की पूर्व प्रत्याशी दिव्या गंगवार ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने किसानों के साथ मंडी समिति पहुंचकर अनियमितताओं को लेकर एसडीएम नागेंद्र पांडे से वार्ता की।

दिव्या गंगवार ने आरोप लगाया कि मंडी समिति सचिव की कथित मेहरबानी से 33 धान क्रय केंद्रों पर किसानों के बजाय बिचैलियों का धान खरीदा जा रहा है। कई किसानों ने शिकायत की कि उन्हें केंद्रों पर बुलाकर फर्जी तरीके से अंगूठा लगवाया जा रहा है, जबकि उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली धान से भरे खुले आसमान के नीचे खड़े रहते हैं।किसानों की पीड़ा सुनने के बाद दिव्या गंगवार अपने पति चैधरी प्रदीप सिंह पटेल के साथ मंडी पहुंचीं और अधिकारियों से कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि तत्काल किसानों के धान की तौल कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो।

इस पर एसडीएम नागेंद्र पांडे ने आश्वासन दिया कि शाम तक किसानों के धान की तौल कराई जाएगी तथा मंडी सचिव को एक सप्ताह की तौल की फील्ड रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |