लखनऊ: नवविवाहिता को ससुरलीजनों ने घर से खदेड़ा,जेठ पर छेड़छाड़ का आरोप
December 04, 2025
आलमबाग । कृष्णा नगर थाना क्षेत्र रहने वाली एक युवती का विवाह वर्ष 2024 मार्च माह में मानकनगर के ओशो नगर में हुआ था ।आरोप है कि शादी में भरपूर दान दहेज लेने के बाद भी दहेज के पति ससुरलीजन ननद नंदोई प्रताड़ित करते रहते थे जेठ अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत किया करते थे । आरोप है कि शनिवार की सुबह पति सास जेठ नंद नंदोई ने उसे खूब मारापिटा जिसकी जानकारी पीड़िता ने अपने मायके वालो को दी। मायके वाले जब पुलिस संग उसके ससुराल पहुंचे तो सास ने सारे जेवर उतरवा कर अपने कब्जे में लेकर उसे धक्का दे ससुराल से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने अपने मायके वालो संग कृष्णा नगर थाने पर पहुंच पति समेत सास ससुर ननद नंदोई जेठ के खिलाफ शिकायत की है।कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि पीड़िता के शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
.jpg)