Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: आशियाना में बंद मकान का ताला तोड़ लाखों नगदी समेत कीमती आभूषण चोरी


आलमबाग। आशियाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व बेखौफ चोरों दिनदहाड़े एक मकान में घुस ताला तोड़ नगदी व कीमती आभूषण चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशियाना क्षेत्र के शारदा नगर रतनखंड में रहने वाले अनिल कुमार सिंह के अनुसार वह चार दिन पूर्व बीते 29 नवंबर को वह कोर्ट गए थे और उनकी पत्नी और बेटा मूलनिवास जनपद हरदोई विवाह में शामिल होने घर पर ताला बंद कर गांव चले गए थे। शाम करीब 7बजे वह घर वापस लौटे तो देखा कि घर के सारे ताले तोडे गये है और कमरों व सारे रुम का पूरा सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने घर पर रखी 1.50 लाख नगदी एवम् कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए है। जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की।आशियाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |