Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: तीन वर्षों से फरार दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार


आलमबाग। कृष्णा नगर पुलिस ने किशोरी संग दुष्कर्म मामले में न्यायिक अभिरक्षा से तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपित को गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि वर्ष 2015 में किशोर संग दुष्कर्म मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित राहुल कुमार पुत्र भाईलाल निवासी  नन्दनगर नटखेड़ा आलमबाग को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जेल से वह जमानत पर रिहा चल रहा था। वर्ष 2023 फरवरी माह में पेशी दौरान पॉक्सो न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आरोपित को दोषसिद्ध करते हुए फैसला सुनाया था और गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे जहां से दोषसिद्ध आरोपित कोर्ट को चकमा देते हुए फरार हो गया था और तीन वर्षों तक छुप कर रह रहा था जिसे मुखबिर की सूचना पर घर से ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |