संग्रामपुर: सफेद हाथी साबित हो रही है पानी की टंकी
December 17, 2025
संग्रामपुर/अमेठी। करोड़ों की लागत से बनी चण्डेरिया की पानी की टंकी से खारा पानी उगल रही है जिसके कारण ग्रामीण बहुत परेशान हो गए हैं। और उन्हें शुद्ध पानी मिल नहीं पा रहा है जो सरकारी योजनाओं पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों को कहना है कि पानी की टंकी से इतना खारा पानी निकल रहा है कि हम लोग क्या हमारे गाय -भैंस भी नहीं पी रहे हैं। उन्होंने विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया साथ ही पानी गुणवत्ता देखे बिना टंकी बना दी गई। इतना ही नहीं इस पानी की टंकी के कारण गांव में जगह-जगह गड्ढे मिले सड़के को दी गई और उनके द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन लीकेज होने के कारण आज भी सड़कों पर पानी भरा रहता है। जल जीवन मिशन योजना की बनाई गई इस टंकी से खारा पानी पीने लायक नहीं है और इससे बीमारियां भी फैल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह योजना सफेद पानी साबित हो रही है उन्हें शुद्ध पानी के लिए दुकानों पर निर्भर रहना पड़ रहा है उन्होंने मांग की उच्च अधिकारियों द्वारा टंकी निर्माण करने वाले अधिकारी कर्मचारियों पर जांच की जाए और दोषी अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। निवासी विनोद मिश्रा पोपट ने बताया कि हमारे गांव में करोड़ों की लागत से बनाई गई टंकी का लाभ नहीं मिल पा रहा है बल्कि इससे निकलने वाला खारा पानी हानि पहुंचा रहा है। दिनेश मिश्रा ने बताया कि यह पानी हम लोग तो छोड़ो हमारे गाय भैंस भी नहीं पी रहे हैं। वर्तमान प्रधान तुफैल खान ने बताया कि यह योजना हमारे गांव में सफेद हाथी साबित होती दिखाई दे रही है जो बहुत महंगी और बड़ी है लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो रहा है या बेकार है जिसमें सरकार और संस्था द्वारा पैसा खर्च किया गया। कोटेदार असलम ने बताया की पानी की टंकी से हमारे गांव में पेयजल की व्यवस्था तो नहीं हो पाई बल्कि गांव में उबाल खबर इधर-उधर गड्ढे बना दिए गए। राय साहब मिश्रा ने बताया कि पानी टंकी निर्माण में पानी की गुणवत्ता को देखने वाले इंजीनियर पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ।
