Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: बेखौफ अवैध खनन माफिया, सरेआम हो रही है ढुलाई


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के राम प्रसाद का पुरवा- चण्डेरिया -मोहनपुर-पूरे सूबेदार गांव के आसपास महीनों से अवैध खनन चल रहा है अवैध खनन माफियाओं को विभाग का डर नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी लात कर ले जा रहे ट्रैक्टर की ट्राली और डंपर रास्ते को पूरी तरह हानि पहुंचा रहे हैं। रास्ता उबर खाबड़ होता जा रहा है पक्की सड़क पर मिट्टी पड़ने सड़क खराब हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि ना तो पुलिस ना विभाग इन लोगों को पूछ रहा है यही कारण है कि पिछले एक माह से लगातार इन चारों गांव के आसपास लगातार 24 घंटे अवैध खनन किया जा रहा है। उनका आरोप है कि बिना मिली भगत के इतना बड़ा लगातार अवैध खनन नहीं हो सकता है। उनका कहना है कि हमारे रास्ते पूरे खराब हो जा रहे हैं नहीं तो हम लोग अनदेखा कर देते फिलहाल खनन माफियाओं का प्रशासन से डर पूरी तरह खत्म होते दिखाई दे रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |