Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः विद्यालय में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न


निन्दूरा/बाराबंकी। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल समरदा में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जिला गाइड कमिश्नर एवं राजकीय हाईस्कूल काजी बेहटा की प्रधानाचार्या रश्मि गुप्ता रावत रहीं।इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पूर्व छात्र-छात्राओं, विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वाद-विवाद आदि प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलिमा मिश्रा ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के निरंतर विकास का संकल्प दोहराया। ग्राम प्रधान राजेश्वरी देवी द्वारा विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शैलेश सिंह ने किया। इस मौके पर कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम सजीवन, भाजपा संयोजक पंकज मौर्य, शिक्षक अभय प्रताप, अवध प्रताप सिंह, शैलेन्द्र सिंह सहित अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |