निंदूरा/बाराबंकी। विकासखंड क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज निंदूरा में शुक्रवार को स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह निंदूरा द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर वितरित किए गए।
स्वेटर प्राप्त करते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का उद्देश्य शीतकाल में जरूरतमंद विद्यार्थियों को राहत प्रदान करना रहा। इस अवसर पर निंदूरा भाजपा प्रभारी अरुण सिंह, प्रधानाचार्य सूरतगंज इंटर कॉलेज अरविंद सिंह, प्रवक्ता कुमार नंदन प्रधान, नीलेश सिंह, ज्योति वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
