लखनऊ: रेलवेकर्मी के खाते से निकले 47 हजार रुपए
December 19, 2025
आलमबाग। आशियाना क्षेत्र के शारदा नगर योजना रजनीखंड में रहने वाले एक रेलवेकर्मी के बैंक खाते से 47 हजार रुपए निकल गए जिसकी जानकारी होने पर पीड़ित ऑनलाइन साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा स्थानीय थाने पर शिकायत की है। पीड़ित नीरज कुमार मिश्रा के अनुसार उनका बचत खाता बंगला बाजार इंडियन बैंक में है।बीते 2 दिसंबर की दोपहर उनके खाते से 47 हजार रुपए निकल जाने का मैसेज मोबाइल फोन पर प्राप्त हुआ जिसकी शिकायत उन्होंने तत्काल साइबर सेल टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराई। पीड़ित की शिकायत पर आशियाना पुलिस ने शुक्रवार को आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
.jpg)