लखनऊ: करोड़ो की कीमत के पुराने मकान को जबरन खाली कराने का नगर निगम पर आरोप
December 04, 2025
लखनऊ। पचासो साल पुराने मकान को जबरन खाली कराने का नगर निगम का एक और दुस्साहस उजागर हुआ है। पूरा मामला थाना अमीनाबाद क्षेत्र के राधा कृष्ण मंदिर निकट खियामल साड़ी सेंटर का है। मामले का खुलासा उक्त मकान की मालकिन माया गुप्ता पत्नी राजेंदर कुमार गुप्ता ने किया। ज्ञात को पीड़िता माया गुप्ता विकलांग महिला है और उक्त मकान मे लगभग 40 सालो से निवास कर रही है और घर पर ही छोटी से दुकान से अपने परिवार का लालन पालन कर रही है। पीड़िता माया गुप्ता ने बताया कि पूर्व मे उक्त मकान दुकान को लेकर उन्होंने सिविल कोर्ट मे वाद दायर किया था जिस पर अपर सिविल जूनियर डिवीजन तृतीय जिसका आर एस नंबर 126ध्97 है। माया गुप्ता ने कहा कोर्ट ने उनको उस मकान पर स्टे ऑर्डर परित कर रखा है। इसके वाउजूद 28-11-2025 को नगर निगम विभाग कर्मचारी मौके ही पहुंच कर कहा कि वहाँ नाली खोलेंगे और निर्माण करेंगे,उक्त मकान दुकान से कोई मतलब नही और मगर बाद मे नगर निगम के अधिकारी आर के मिश्रा पड़ोस मे रह रहे बउआ गिरी की मदद से उक्त मकान जबरन खाली कराने दबाओ बना रहे है। मकान खाली न करने की सूरत मे उक्त परिवार को धमकियां भी दी जा रही है। पीड़ित माया गुप्ता ने जिलाधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई वही उक्त मकान की मालियत करोड़ो की बताई जा रही है।
