Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकी: भाजपा की बदले की राजनीति से कांग्रेस डरने वाली नहीं - पीएल पुनिया


बाराबंकी । उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी  द्वारा भाजपा की कथित बदले की राजनीति के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद पीएल पुनिया के नेतृत्व एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन की अगुवाई में बड़ी संख्या में इसमें कांग्रेसी शामिल हुए।

घेराव के बाद पूर्व सांसद पीएल. पुनिया ने कहा कि न्यायालय द्वारा यंग इंडियन प्रकरण में कांग्रेस नेतृत्व के विरुद्ध की गई ईडी की कार्रवाई को अवैध ठहराया जाना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा झूठे मामलों के जरिए राजनीतिक प्रतिशोध की नीति अपना रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठे केस और दबाव की राजनीति करती रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी इससे डरने वाली नहीं है।

श्री पुनिया ने कहा कि सत्य को कुछ समय के लिए परेशान किया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता। कांग्रेस नेतृत्व को डराने और दबाने की हर साजिश को पार्टी विफल करेगी और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।

इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं अवध प्रांत प्रभारी धीरज गुज्जर, युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ज्ञानेश शुक्ला, पूर्व प्रदेश सचिव शिवशंकर शुक्ला, प्रवक्ता के.सी. श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |