बीसलपुर। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बीसलपुर प्रगति चैहान ने थाना बीसलपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली, इसके बाद थाने के विभिन्न कार्यालयोंकृमालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क, हवालात आदि का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार में सभी शस्त्रों और कारतूसों का जीपी लिस्ट के अनुसार मिलान कराया गया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक बीसलपुर को निर्देश दिया गया कि थाने में तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों का सामूहिक रूप से साप्ताहिक शस्त्राभ्यास कराया जाए।उन्होंने थाना कार्यालय में तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली और बीटबुक के रखरखाव की भी समीक्षा की। थाने में उपलब्ध सभी अभिलेखों और प्रपत्रों का अवलोकन करते हुए उन्हें अद्यावधिक रखने तथा अभिलेखों के सही रख-रखाव के निर्देश दिए।क्षेत्राधिकारी ने लम्बित मालमुकदमाती एवं लावारिस वाहनों को अभियान चलाकर निस्तारित करने को कहा। साथ ही आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, डीजी कार्यालय, परिक्षेत्र, जोन व अन्य स्रोतों से प्राप्त जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
थाना परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा और परिसर को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने समग्र पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया।
