बाराबंकीः राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत शैक्षिक भ्रमण
December 14, 2025
सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2025 26 के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत बच्चों को ले जाने वाली बस को बदोसराय में जिला पंचायत सदस्य विजय यादव तथा सैदनपुर में भाजपा मंडल महामंत्री अमित भैया रामजी और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज सोनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विजय यादव ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण बच्चों के बौद्धिक, शैक्षिक एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में नवाचार, जिज्ञासा और व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ावा देते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।कार्यक्रम के दौरान शिक्षक समुदाय की सराहनीय उपस्थिति रही। इस मौके पर खुरशेद अली, नवीन मिश्र, बृजेश शुक्ला, श्याम जी, धर्मराज, मुजफ्फर हुसैन, दिनेश कुमार मौर्या, मो. वसीम एवं अश्वनी कुमार यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की सुरक्षित, ज्ञानवर्धक एवं सफल यात्रा की कामना की।बेसिक शिक्षा विभाग की इस पहल को उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने अत्यंत सराहनीय बताते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
