Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः सीएमओ ने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण


सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश यादव ने रविवार को सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदोसरांय, सैदनपुर एवं मेलारायगंज स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण की शुरुआत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैदनपुर से हुई, जहां मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित था। सीएमओ ने मेले में मरीजों को दी जा रही दवाइयों और उपचार की जानकारी ली तथा स्वास्थ्य टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. संजय गुप्ता, एएनएम सरला, आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।इसके बाद सीएमओ मेलारायगंज स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने स्टेट टीम के साथ केंद्र की स्थिति का अवलोकन किया। सीएचओ आसमा बानो से केंद्र के संचालन की जानकारी लेते हुए उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर और दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर की जांच की तथा केंद्र को प्रतिदिन नियमित रूप से खोलने के निर्देश दिए।अंतिम चरण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदोसरांय का निरीक्षण किया। यहां भी मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला चल रहा था, जिसमें मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की जा रही थीं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विटामिन युक्त हरी सब्जियों एवं विभागीय पोषाहार के स्टॉल लगाए गए थे, जिनका सीएमओ ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह, डॉ. देवप्रताप सिंह, बीपीएम शैलेश कुमार, अभय सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |