मुसाफिरखाना: स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
December 04, 2025
मुसाफिरखाना/अमेठी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना श्री अतुल कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान पल्सर मोटर साइकिल सं0 यूपी 36 डब्लू 4079 सवार अभियुक्त अंकित यादव पुत्र श्यामलाल निवासी मुडियापुर किशुनदासपुर थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । पल्सर मोटर साइकिल सं0 यूपी 36 डब्लू 4079 के कागज मांगने पर दिखा न सका । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 110 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने बताया कि थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
