Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: दलित किशोरी के साथ दुराचार, केस दर्ज


जगदीशपुर/अमेठी। बीती रात शौच के लिए निकली किशोरी को युवक ने पकड़कर जबरन दुष्कर्म किया युवक के चंगुल से छूटने के बाद किशोरी ने परिवारजनों को आपबीती बताई सुबह परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई जारी किया। थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक अंतर्गत स्थित एक गांव निवासी दलित किशोरी के साथ उसी गांव के निवासी एक युवक ने उसे पकड़ कर जबरन उस समय दुष्कर्म किया जब वह  शौच के लिए बाहर जा रही थी। युवक के चंगुल से छुटने के बाद रोती बिलखती घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को सारी दास्तान बताई। सुबह परिजनों ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को देकर कार्यवाई की मांग की पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए। दुराचार पास्को एक्ट सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई जारी किया।इस संबंध में थानाध्यक्ष तनुज पाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजने के उपरांत किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |