Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः मिशन शक्ति फेज-5.0! महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक


अमेठी। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को कम्पोजिट विद्यालय दरपीपुर, विकास खंड गौरीगंज में “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश” थीम पर आधारित जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिलाधिकारी संजय चैहान के निर्देशानुसार तथा उपजिलाधिकारी/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी सात्विक श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ऑपरेशन मुक्ति थीम के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न योजनाओंकृबेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य/कोविड), स्पॉन्सरशिप योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन योजनाकृकी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान प्रतिभागियों को मिशन शक्ति फोल्डर और पम्पलेट वितरित कर योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों से संबंधित मुद्दों जैसे कुपोषण, स्वास्थ्य, बाल श्रम, शिक्षा और बाल विवाह पर परिचर्चा आयोजित की गई तथा बच्चों के हित में चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। कार्यक्रम में सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरकृ181 महिला हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 1090 वुमेन पावर हेल्पलाइन एवं 112 आपात सेवाकृका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण इकाई के आउटरीच कार्यकर्ता गुलाब चन्द्र एवं दिनेश कुमार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |