लखनऊ । मोहनलालगंज एवं सर्विलांस सेल दक्षिणी जोन की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा युवक की हत्या कर शव को फेंक देने की घटना का कुछ ही घण्टों में अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों । रमजान पुत्र इस्माइल नि० मऊ, 2. अरमान पुत्र इस्माइल नि० मऊ एवं 3. सूरज पुत्र पूर्णमासी नि० मऊ थाना मोहनलालगंज लखनऊ को गणेश खेड़ा थाना क्षेत्र मोहनलालगंज से गिरफ्तार करते हुए आलाकत्ल लकड़ी का डन्डा, मृतक का मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद की गयी तथा थाना मोहनलालगंज पर पंजीकृत मु०अ०सं०-528ध्2025 धारा- 103 (1) भा०न्य०सं० में धारा-3(5) भा०न्या०सं० बढ़ोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 30.12.2025 को वादी श्री रवि मोहम्मद पुत्र रफी मोहम्मद निवासी जेल रोड ग्राम मऊ थाना मोहनलालगंज द्वारा थाना मोहनलालगंज पर सूचना दी गयी कि उनका पुत्र अलमास उम्र करीब 21 वर्ष दिनांक 29.12.2025 को शाम करीब 07रू30 बजे घर से खुजौली जाने को बता कर निकला था परन्तु काफी समय बाद भी घर वापस नहीं आया। वादी की सूचना के आधार पर तत्काल थाना मोहनलालगंज पर गुमशुदगी संख्या 49ध्2025 पंजीकृत कर गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीमों को लगाया गया।
दिनांक 30.12.2025 को बड़ी नहर के किनारे खेत में एक युवक के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। शव की पहचान गुमशुदा अलमास के रूप में की गयी। मृतक के पिता श्री रवि मोहम्मद की तहरीर के आधार पर थाना मोहनलालगंज पर मु0अ0सं0-528ध्2025 धारा 103(1) भा०न्या०सं० पंजीकृत करते हुए घटना के अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया जिसमें सर्विलांस सेल जोन दक्षिणी को भी लगाया गया। इन टीमों द्वारा खुजौली-मऊ रोड एवं अन्य आवागमन मागों के करीब 100 सीसीटीवी फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया तथा स्थानीय स्तर पर गहन पूछताछ की गई। निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस द्वारा दिनांक 31.12.2025 को कुछ ही घंटों के अन्दर घटना कारित करने वाले 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया 3रू47 च्ड पूछताछ में ज्ञात हुआ कि तीनों अभियुक्त एवं मृतक आपस में मित्र हैं तथा मृतक भी उसी मोहल्ले में निवास करता था। अभियुक्त रमजान द्वारा मृतक की रिश्ते की बहन को परेशान किया जाता था, जिसको लेकर पूर्व में मृतक अलमाज से उसकी मारपीट व बाद विवाद हो चुका था। इसी बात से क्षुब्ध होकर रमजान ने अपने साथियों के साथ पूर्व नियोजित तरीके से अलमाज की हत्या की गई दिनांक 29.12.2025 को शाम 07 बजे के समय तीनों अभियुक्त लोग दुकान पर बैठे थे तभी अरमान कुरैशी ने अलमास को फोन करके अपने पास बुलाया था जिसके बाद ये तीनों लोग योजनाबद्ध तरीके से अलमास को लेकर दो मोटरसाइकिलों से पहले अतरौली के पास गये थे वहां देखा था कि कुछ लोग शराब पी रहे है इसलिए वहां से वापस चले आये तथा मऊ बड़ी नहर की पटरी पर गये वहां पर सुनसान था सही स्थान देखकर अरमान कुरैशी ने मौके पर पास में पड़ा हुआ यूकेलिप्टस का डण्डा जो काफी मजबूत था मिला था उसी डण्डे से अरमान कुरैशी ने अज्जू के सिर में मारा था एक ही डण्डे में घायल होकर जमीन में गिर गया था बेहोश हो गया था इसके बाद ये तीनों लोग नीचे बगल में अज्जू को घसीट ले गये तथा डण्डे से उसके चेहरे व सिर में कई बार मार कर हत्या कर दी. मु0अ0सं0-528ध्2025 धारा- 103(1).3 (5) भा०न्य०सं० थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ।
