बड्डूपुर/फतेहपुर! खण्ड शिक्षा अधिकारी निंदूरा कार्यालय पहुंचने पर गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद बीएसए ने कंपोजिट विद्यालय कुर्सी का औचक निरीक्षण किया और मिली कमियों को जल्द सुधारने के निर्देश संबंधित जिम्मेदारों को दिए।सुबह करीब ग्यारह बजे नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय कुर्सी पहुंचे, जहां उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (ैप्त्) अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मतदान केंद्र पर मतदाताओं की मैपिंग, पिछले एसआईआर के आधार पर सूची तैयार करने, विस्थापित एवं मृतक मतदाताओं की सूची बनाने सहित अन्य कार्यों की स्थिति की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान बीएसए ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, भौतिक सुविधाओं की सुरक्षा, मिड-डे-मील को मेन्यू के अनुसार तैयार कराने, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा विद्यालय में किचेन गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही ैप्त् में लगे सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की बैठक लेकर 100 प्रतिशत त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश भी प्रदान किए।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी निंदूरा सुषमा सेंगर, संदीप वर्मा, हरि प्रकाश शुक्ल, अभिषेक गिरि, शिव शंकर सिंह, कोमल कुमार, हिमेश ठाकुर, योगेंद्र सिंह, अनामिका श्रीवास्तव, अलका मिश्रा, सतेंद्र भास्कर, सुशील सैनी एवं एआरपी गण मौजूद रहे।
