Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: लखनऊ सीतापुर हाईवे पर ई रिक्शा कार में टक्कर से व्यक्ति और महिला हुई चोटिल


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना अंतर्गत सीतापुर लखनऊ हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें बेलवा गांव के निकट रॉन्ग साइड से आ रहे ऑटो चालक ने कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद एक बाइक चालक भी चपेट में आ गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने सभी घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटौंजा में भर्ती करवाया, जहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। गुरुवार दोपहर के बाद गलत दिशा से ई रिक्शा चालक आ रहा था, जिसमें कई सांवरिया बैठी थी, सामने से अज्ञात कार आ रही थी और आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसके बाद उसमें एक बाइक चालक भी चपेट में आ गया। वहीं महोना निवासी विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए, जो ऑटो चला रहे थे और ई रिक्शा पर बैठी महिला पप्पी रावत निवासी मानपुर भी घायल हुई है। इसके अलावा अन्य कई लोग चोटिल हो गए। जिनको मामूली चोटे आई जो निजी अस्पताल में इलाज करवा कर घर चले गए। इस हादसे के बाद लखनऊ सीतापुर हाईवे पर काफी दूर तक जाम लग गया। इटौंजा पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर आवागमन चालू करवाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |