बाराबंकी: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 बीएलओ को डीएम ने किया सम्मानित
December 04, 2025
बाराबंकी। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्वाचन कार्यों को अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के प्रयासों में जनपद निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी के तहत गुरुवार को जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अभियान में उत्कृष्ट कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पहले पूरा करने वाले 14 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इन बीएलओ ने अपने-अपने क्षेत्रों में सबसे पहले 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन और 90 प्रतिशत से अधिक मैपिंग का लक्ष्य प्राप्त कर अभियान को नई गति प्रदान की है। इससे पहले भी डीएम चार बीएलओ को सम्मानित कर चुके हैं। डीएम ने कहा कि जनपद को राज्य स्तर पर आदर्श जनपद बनाने में प्रत्येक बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
