Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बांदा: ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण, सभी कार्य मिले गुणवत्तापूर्ण


जसपुरा/बांदा। बुधवार को ब्लॉक प्रमुख जसपुरा के प्रतिनिधि महेश निषाद ने ब्लॉक क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वे अपनी टीम के साथ विभिन्न ग्राम पंचायतों और मजरों में पहुंचे और मौके पर कार्यों की स्थिति को परखा। ग्राम पंचायत रामपुर में संतराम वाल्मीकि व फूलवा के पास लगाए गए कूलर वाटर, मजरा उजगराडेरा में हो रहे सीसी नाली निर्माण तथा महाबरा के मजरा खेहवानडेरा में दिनेश निषाद और राम खेलावन सबादा के पास कराए जा रहे कार्यों को देखा गया। वहीं सबादा के मजरा पियासी डेरा में सियाराम निषाद व पंचा निषाद के यहां तथा मड़ौली कलां में मेन रोड पर जयकरण मास्टर और मां भवानी देवी के यहां बस्तियों में लगाए गए कूलर वाटर की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। इसके अलावा गाजीपुर के मजरा गजपुरवा में सीसी नाला निर्माण, तंगामऊ में सीसी रोड निर्माण, नरौली में सीसी रोड निर्माण और पिपरोदर के मजरा शेखूपुर में सीसी रोड निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कार्य मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण पाए गए, जिस पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने संतोष व्यक्त किया।

निरीक्षण के दौरान महेश निषाद ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और ठंड के मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने व ठंड से बचाव करने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जा रही है और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |