Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः गड़बड़ी का आरोप लगाकर सचिव को ग्रामीणों ने घेरा,गलियां दी, सचिव ने इटौंजा थाने पर लिखित शिकायत की! प्रधान पति ने आरोप लगाया कि मनरेगा योजना की धनराशि बिना कार्य किए ही सचिव ने निकाल ली


लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी विकास खण्ड क्षेत्र ग्राम पंचायत सिंघामऊ में विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगा ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को करीब तीन घंटे तक कार्यालय में घेर व कर रखा। वही उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और ग्राम सचिवालय पर मंगलवार को करीब शाम 4रू30 बजे सचिव उमेश वीबी जी व राम जी को लेकर बैठक करने आए थे,इसी बीच ग्रामीणों ने उनका घेराव कर लिया। ग्राम प्रधान निशा वर्मा के पति अनिल कुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि मनरेगा योजना की धनराशि बिना कार्य किए ही निकाल ली गई, कई विकास कार्यों में अनियमितता बरती गई। यही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना में भी धांधली का आरोप प्रधान पति ने सचिव पर लगाया है। वहीं इस मामले में ग्रामीणों का कहना था कि तीन माह तक सचिव गांव से गायब रहे और ऐसे में कई विकास योजनाएं ठप पड़ी रहीं, लोगों ने इन्हीं आरोपों के चलते सचिव को कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया और उन्हें घेरकर बैठे रहे। तभी एडीओ पंचायत ने सचिव के फोन पर जानकारी ली, ग्रामीणों की समस्याएं सुलझाने का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इस मामले को लेकर सचिव उमेश कुमार का कहना है कि सभी आरोप निराधार हैं और सचिव लिखित शिकायत दर्जनों भर बीकेटी ब्लाक सचिव के साथ इटौंजा थाने पर शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि, मंगलवार शाम करीब 4रू26 पर पूर्व निर्धारित एजेंट के साथ मनरेगा की बैठक में वीबी जी व राम जी की बैठक करने के लिए ग्राम पंचायत सिंघामऊ गांव कार्यालय में था, जिसकी सूचना ग्राम प्रधान पति अनिल कुमार वर्मा पुत्र गुरु प्रसाद का वॉइस एप के माध्यम से दी गई थी, तभी लगभग 4रू35 पर प्रधान पति ग्राम पंचायत निवासी के साथ ग्राम पंचायत भवन आये और गाली गलौज करते हुए असंवैधानिक तरीके से भुगतान तुरंत करने का दबाव बनाने लगे, जिस पर मेरे द्वारा पत्रावली पूर्ण होने उपरांत भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। जिस पर प्रधान पति अनिल वर्मा अत्यंत क्रोधित होकर अपने अन्य साथियों को फोन करके बुलाया और मुझे चारों तरफ से घेर लिया और बंधक बनाते हुए असंवैधानिक शब्दावली का प्रयोग कर भद्दी भद्दी गालियां देने लगे,लगभग शाम करीब 7 रू12 पर के आसपास उच्च अधिकारियों से बात कर प्रधान पति ने मुझे पत्रावली छीन कर गाली देते हुए, कहा कि तुरंत यहां से भाग जाओ नहीं तो तुम्हारे साथ बहुत बुरा हो जायेगा। मौके पर पंचायत सहायक,पंचायत की समूह, रोजगार सेवक सिंघामऊ ग्राम पंचायत कार्यालय पर बैठक में मौजूद थे। सचिव उमेश कुमार ने इटौंजा थाना पर लिखित शिकायत कर पुलिस से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |