लखनऊ: चिनहट में ऋतेश्वर जी महाराज ने किया मंदिर चलो अभियान के सनातन रथ का उद्घाटन-अरुण राय
December 31, 2025
लखनऊ । राजधानी लखनऊ के चिनहट प्रथम वार्ड के पार्षद कार्यालय पर राष्ट्रीय संत ऋतेश्वर जी महाराज का आगमन हुआ। बीजेपी पार्षद अरुण कुमार राय और मंडल अध्यक्ष कमल पांडे के अथक प्रयासों से पार्षद कार्यालय पर संत शिरोमणि ऋतेश्वर जी महाराज जी महाराज का आगमन हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में गुरुजी का दर्शन प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु उपस्थित रहे । सभी ने गुरु जी पर पुष्प वर्षा कर धूमधाम से उनका स्वागत किया। वही सतगुरु श्री ऋतेश्वर महाराज जी ने स्थानीय पार्षद अरुण कुमार राय द्वारा चलाए जा रहे मंदिर चलो अभियान के निमित्त तैयार धर्म ध्वजवाहक सनातन रथ का उद्घाटन किया । ऐसा अभियान चलाने के लिए अरुण कुमार राय को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह, पूर्व पार्षद स्नेह लता राय तथा संत कुट्टी पलटू दास आश्रम की महंत खुशबू दिनेशानंद,समेत हजारों की संख्या में गुरु के अनुयाई एवं भक्तगण उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस तैनात रही। चिनहट इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र को महाराज ने अंगवस्त्र प्रदान कर आशीर्वाद दिया।
